जमशेदपुर में फिर सक्रिय हुए चेन स्नेचर, सूर्य मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से झपटी सोने की चेन


Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 10:40 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस सिदगोड़ा सूर्य मंदिर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने एक कुख्यात चेन स्नेचर को हाफ एनकाउंटर में दबोचा था, उसी इलाके में रविवार सुबह एक बार फिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी।

जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा निवासी रीना मिश्रा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान सूर्य मंदिर के समीप स्कूटी सवार एक अज्ञात बदमाश ने पीछे से आकर पहले उन्हें थप्पड़ मारा और फिर उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना से महिला घबरा गई और शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहा।

घटना के बाद पीड़िता ने सिदगोड़ा थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

दो महीने में 25 से अधिक महिलाएं बनीं शिकार.....

शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार, बीते दो महीनों में 25 से अधिक महिलाएं चेन स्नेचरों का शिकार बन चुकी हैं। अधिकांश घटनाओं में अपराधी बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में टेल्को क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना के बाद भाग रहे अपराधियों का पुलिस से आमना-सामना हुआ था। इसके बाद सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने एक स्नेचर को हाफ एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया था, जबकि उसके साथी को भी दबोच लिया गया था। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शहर में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने तथा चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है, ताकि आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं, स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.