Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:13 AM (IST)
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंगरी में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि खड़ी कार के अंदर फंस जाने के कारण दम घुटने से उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान ईशानी गोप (5) के रूप में हुई है। वह तुंगरी रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित एक सरकारी स्कूल से अपने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में वह सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस कार के अंदर चली गई। बताया जाता है कि किसी कारणवश कार का दरवाजा अंदर से लॉक हो गया, जिसके बाद उसका चचेरा भाई काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खोल सका।
चाईबासा के एसडीपीओ बहामन तूती ने बताया कि कार के भीतर फंसने के कारण बच्ची का दम घुट गया और वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.