बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए गरीब नगर में चला बुलडोजर, हजारों लोगों के आशियाने उजड़े, बीकेसी हाई-स्पीड रेल हब की कनेक्टिविटी के लिए प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इलाके में मचा हड़कंप.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 22 May 2026 09:21 AM (IST)


 

मुंबई : मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर इलाके में गुरुवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए डिमोलिशन अभियान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे भूमि के आसपास बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल और बुलडोजर तैनात किए। कार्रवाई के दौरान कई घर, दुकानें और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए. प्रशासन के अनुसार, यह अभियान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बनने वाले हाई-स्पीड रेल हब तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाना आवश्यक था।


बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जुड़ा है मामला.......

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, गरीब नगर का इलाका प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के महत्वपूर्ण हिस्से के करीब स्थित है। बीकेसी में बनने वाले स्टेशन और उससे जुड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए आसपास के अतिक्रमण को हटाने की योजना पहले से तैयार थी। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी......

डिमोलिशन अभियान के दौरान कई परिवारों ने आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और अचानक कार्रवाई कर उनके घरों को तोड़ दिया गया। प्रभावित लोगों का कहना है कि वर्षों से बसे परिवार अब बेघर हो गए हैं. हालांकि प्रशासन ने दावा किया कि कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किए गए थे और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमों के तहत की गई।


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस.....

कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे शहर के विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने गरीब परिवारों के विस्थापन को लेकर चिंता जताई है. एक्स और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #GaribNagar और #BulletTrain ट्रेंड करने लगे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.