Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 10:02 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है। गोली उसके गर्दन में लगी थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले में सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार सहित देवाशीष पोद्दार और नीरज प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, नशा करने से संबंधित सामान तथा एक थार वाहन भी जब्त किया है।
अस्पताल छोड़कर भागने की कोशिश में दबोचे गए आरोपी.....
पुलिस के अनुसार खड़िया बस्ती में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देवाशीष ने कथित तौर पर देसी कट्टे से देवदास पर गोली चला दी। गोली उसके गर्दन में जा लगी. घटना के बाद मौजूद लोग घायल युवक को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, लेकिन भर्ती कराने के बाद वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बार-बार बयान बदले जाने से पुलिस को संदेह हुआ। बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना का सच सामने आया। आरोपी देवाशीष पोद्दार की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया।
जमीन विवाद के एंगल पर भी जांच....
जांच के दौरान पुलिस ने जब्त थार वाहन से जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इसके बाद मामले में जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं जमीन को लेकर चल रहे किसी विवाद के कारण तो वारदात को अंजाम नहीं दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने शुरुआत में घटना स्थल एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा को बताया था, लेकिन जांच में वहां गोलीबारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में घटना होने की बात स्वीकार की।
निजी कंपनी में कार्यरत था मृतक....
बुधवार सुबह मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार देवदास गौड़ आदित्यपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस नशे के दौरान हुए विवाद, व्यक्तिगत रंजिश और जमीन विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.