Publish Date: Mon, 27 Jan 2025 13:47 PM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बागान में बीते रात शुक्रवार को रात दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी थी. बताया जा रहा है कि इसमें एक पक्ष की ओर से 10 से 15 की संख्या में युवक जुट गए थे. युवकों ने राहगीरों के साथ मारपीट की. इसके अलावा पथराव भी किया गया. युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. इस घटना में गोलमुरी रामदेव बगान के चार युवक अतुल कुमार सोना, उसका भाई अनूप कुमार सोना, दीपक प्रसाद और आशीष एंथोनी घायल हो गए थे।
घटना के बाद बस्तीवासी जुट गये. इसके बाद हमलावर फरार हो गये. घायल अवस्था में सभी इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल गये, जहां अतुल सोना की स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि अतुल सोना को रविवार देर रात टाटा मुख्य अस्पताल से ओडिशा के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि अतुल सोना ने ओडिशा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं अतुल सोना की मौत की खबर से गोलमुरी रामदेव बगान के बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में शनिवार को घायल गोलमुरी रामदेव बागान निवासी अनूप कुमार सोना ने गोलमुरी थाना में एग्रिको निवासी शुभम दुबे उर्फ रॉकी, सैंकी समेत 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में अनूप कुमार सोना ने बताया है कि शुक्रवार की रात शुभम दुबे और सैंकी समेत उसके साथी ने रामदेव बागान स्थित मंदिर के पास बस्ती के आशीष एंथोनी पर जानलेवा हमला किया. इससे वह घायल हो गया. इस बीच बड़ा भाई अतुल कुमार सोना खाना खाकर बाहर में टहल रहा था, तो उस पर भी युवकों ने पत्थर से सिर पर हमला किया. इसके बाद हमलोग बीच बचाव करने गये, तो शुभम दुबे व उसके साथी न हमलोगों पर भी हमला किया।
पथराव में अतुल कुमार सोना गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने इलाज के दौरान दम तोड दिया इधर इस घटना से गोलमुरी रामदेव बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने शनिवार को गोलमुरी थाना की पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. पुलिस लागतार हमलावरों की तलाश में जोर शोर से छापेमारी में लगी हुई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.