Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 09:30 AM (IST)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही की पत्नी ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतका सौम्या कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट है, जिसमें उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और ससुराल पक्ष, पति और बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि मैं मर रही हूं लेकिन इन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाए. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है।
सौम्या कश्यप ने कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटककर रविवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले की सूचना सौम्या के घरवालों को दे दी है. पुलिस ने कहा कि घरवालों की तहरीर देने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. सौम्या का पति सिपाही अनुराग सिंह लखनऊ के बीकेटी थाने में ईगल मोबाइल में तैनात है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
आत्महत्या से पहले सीएम योगी से लगाई गुहार.....
महिला ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते हैं. साथ ही कहा कि यह लोग कहते हैं कि यह कुछ नहीं लाई है, इसे मार दो. वीडियो में महिला रोते हुए गुहार लगाते हुए कहा कि मैं मरूं तो योगीजी से हाथ जोड़कर के प्रार्थना है कि इन लोगों को भी नहीं छोड़ा जाए. साथ ही कहा कि इन लोगों के पास पैसा है और यह कुछ भी कर सकते हैं. हम लड़कियां कहां जाएं और क्या करें. आज तक कहीं न्याय नहीं मिला. उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुझे मारता-पीटता है और कहता है कि मैं पुलिस में हूं, तू मेरा कुछ भी नहीं कर सकती है. मैं इन लोगों की वजह से मर रही हूं. इन्हें भी नहीं छोड़ा जाए।
फॉरेंसिंक की टीम को भी मौके पर बुलाया......
एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने बताया कि रविवार को बीकेटी थाने को सूचना मिली कि मामपुर बाना गांव में एक किराए के मकान में रहने वाले आरक्षी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के परिजनों को सूचना दी गई. साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर फोरेंसिक टेस्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है. उन्होंने बताया कि पंचनामे की कार्रवाई कर परिजनों को तरफ से तहरीर प्राप्त कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.