BREAKING : पत्नी, दो बेटियां और ट्यूशन टीचर की नृशंस हत्या करने वाला पाताल लोक व असुर से प्रेरित हत्यारा दीपक की फांसी का सजा बरकरार


Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 10:01 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए जघन्य हत्याकांड में आरोपी दीपक कुमार को फांसी की सजा बरकरार रखते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने जिला अदालत के फैसले को सही ठहराया है। टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड में कार्यरत दीपक कुमार ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और ट्यूशन टीचर की नृशंस हत्या कर सनसनी फैला दी थी. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंजन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने दीपक द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने के लिए दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद यह ऐतिहासिक निर्णय सुनाया।

12 अप्रैल 2021 को कदमा के क्वार्टर में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने समय रहते हर पहलू की गहराई से जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया। दीपक ने "पाताल लोक" वेबसीरीज के "हथौड़ा त्यागी" और "असुर" जैसे शो से प्रेरित होकर वारदात को अंजाम दिया था। उसने हथौड़े से अपनी पत्नी, बेटियों और बाद में पहुंची ट्यूशन टीचर की हत्या की थी। ट्यूशन टीचर का यौन शोषण करने के बाद उसने शवों को पलंग में छुपा दिया. घटना के बाद भी आरोपी ने रोशन नामक दोस्त और उसके परिजनों पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सूझबूझ से वे जान बचाकर भाग निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जमशेदपुर पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और साक्ष्य संकलन के चलते न केवल आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया गया, बल्कि अदालत में इतने सटीक तरीके से मामला प्रस्तुत किया गया कि उच्च न्यायालय ने भी सजा को उचित ठहराया. यह मामला पुलिस की तत्परता, तकनीकी जांच और न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का एक मिसाल बन गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.