Publish Date: Mon, 09 Sep 2024 22:19 PM (IST)
जमशेदपुर : सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे चिन्मया विद्यालय से सटे बिरसानगर अंतर्गत भुवनेश्वरी प्लाज़ा बिल्डिंग स्थित एक कोचिंग सेंटर में कथित रूप से फायरिंग के मामले में ताज़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षक आकाश कुमार एक अज्ञात घटना में कथित रूप से घायल हो गए। आकाश कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक (City DSP) सुधीर कुमार को बताया कि उनके हाथों में कांच का टुकड़ा उड़कर लगने से चोट आई है।
उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने जैसी कोई आवाज नहीं सुनाई दी, इसलिए वे गोलीबारी की पुष्टि नहीं कर सकते।
यह मामला संदिग्ध बना हुआ है कि क्या यह Firing का मामला है या फिर Air Gun अथवा गुलेल के पत्थर से की गई कोई हरकत है। पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि कोचिंग सेंटर के संचालकों द्वारा इस घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोचिंग के हाउसकीपिंग स्टाफ ने बिखरे हुए कांच की सफाई कर दी थी। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
जाँच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि शिक्षक दिवस के दिन कुछ छात्रों के बीच DJ बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी इस घटना से जोड़कर देख रही है और हर पहलुओं पर जांच कर रही है। एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि जिस समय यह घटना हुई, लगभग 2-3 मिनट के लिए कोचिंग की बिल्डिंग में पॉवर कट हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या जानबूझकर असमाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में सनसनी फैलाने का प्रयास है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.