Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 09:08 AM (IST)
हजारीबाग : हजारीबाग जिले में फिर से बात भारी बवाल की खबर आ रही है. जहां उपद्रवियों ने घरों में रखे पुवाल और अन्य सामानों में आग लगा दी है। पथराव भी किया है। इस घटना में कई महिलाएं घायल बताई जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र में गंभीर तनाव पैदा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना के खिलाफ लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बरकट्ठा में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उपद्रवियों ने घरों में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी, जिससे आधा दर्जन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं।जानकारी के अनुसार, झुरझुरी गांव में यज्ञ के अवसर पर नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था। इसी दौरान, कार्यक्रम के दौरान पथराव की घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, और कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति नियंत्रण में है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.