BREAKING : सीता सोरेन की बेटियों की हूटिंग करते VIDEO हुआ वायरल... सीता सोरेन बोली... मेरी दोनों बेटियों का अपमान देख... दिल टूट गया… लेकिन... मुझे गर्व है कि मेरी बेटियां अपने पिता की तरह मजबूत और निडर हैं..


Publish Date: Wed, 27 Nov 2024 11:33 AM (IST)


 

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी सीता सोरेन को करारी हार झेलनी पड़ी। सीता सोरेन की इस हार के बार कयास लग रहे है कि कहीं अब सीता सोरेन का राजनीतिक भविष्य खत्म तो नहीं हो जायेगा। जामताड़ा में जिस तरह से इरफान अंसारी के हाथों उन्हें हराया, उसने कईयों को हैरान किया है। चुनाव में शुरू से लेकर अंत तक यही लग रहा था कि सीता सोरेन यहां लीड करेगी, लेकिन चुनाव परिणाम जब 23 नवंबर को आया, तो सीता सोरेन को जामताड़ा से करारी हार झेलनी पड़ी।


इधर हार के बाद सीता सोरेन ने एक भावुक पोस्ट किया है। जिसमें उनकी दो बेटियों की कांग्रेस कार्यकर्ता हूटिंग करते दिखाये दे रहे हैं। सीता सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जमीन पर जनता के लिए लड़ाई लड़ना आसान नहीं होता। इस चुनाव में, मैंने अपनी पूरी ताकत लगाई, लेकिन परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया। जब मैंने एक वीडियो देखा जिसमें मेरी बेटियां जयाश्री, राजश्री और विजयश्री सोरेन को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अपमानित करते हुए देखा, तो मेरा दिल टूट गया।


यह वही जमताड़ा है, जहां मेरे पति ने अपना खून-पसीना बहाकर जनता की सेवा की थी। लेकिन आज, उनकी बेटियों को अपमानित होते देख, यह सवाल उठता है कि क्या यही वह सम्मान है जो जनता ने उनके त्याग और संघर्ष को दिया है? उन्होंने हर शब्द और हर अपमान का सामना शेरनियों की तरह किया, उन्होंने सिर ऊंचा करके अपनी मर्यादा बनाए रखी, मुझे गर्व है कि मेरी बेटियां दुर्गा सोरेन की तरह मजबूत और निडर हैं।


उन्होंने यह दिखा दिया कि यह हार हमारी हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकती। यह हार एक सबक है, एक नई शुरुआत है। यह मत भूलना मैंने इन्हें शेरनियों की तरह पाला है। अकेले रहते हुए एक हाथ से राजनीति की बागडोर संभाली और दूसरे हाथ से अपनी बेटियों की परवरिश की है।



बस डर इस बात की है कि सुरक्षा होते हुए इन गीदड़ों में इतनी हिम्मत है तो बेसहारे गरीब महिलाओं बेटियां को क्या नहीं झेलना पड़ता होगा। कांग्रेस जहां भी है वहां महिलाएं असुरक्षित हैं। मासूम आदिवासी आपके छल और झूठ के जाल में फंसे हुए हैं, लेकिन वह दिन जरूर आएगा जब यही आदिवासी आपको इस संथाली धरती से उठा फेंकेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.