Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 19:45 PM (IST)
जमशेदपुर : शनिवार देर शाम परसुडीह के चार खंबा चौक पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली। एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने पहले सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मारी और फिर स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ऑटो सवार पोटका निवासी गोपाल महाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक करनडीह निवासी बाजल हांसदा समेत अन्य लोग घायल हो गए।
गोपाल महाली मजदूरी का काम करते थे और शनिवार को काम खत्म कर ऑटो से घर लौट रहे थे। पिकअप वैन ने ऑटो को साइड से टक्कर मारी, जिससे ऑटो के किनारे बैठे गोपाल वैन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं स्कूटी चालक बाजल हांसदा टाटा स्टील में ठेका कर्मी हैं। बाजल काम से घर लौट रहे थे। पिकअप वैन ने भागने के दौरान उनकी स्कूटी को भी टक्कर मार दी, जिससे बाजल घायल हो गए और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.