Publish Date: Mon, 19 May 2025 14:02 PM (IST)
जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बीते दिन रविवार को लगभग 11:30 बजे कदमा थाना क्षेत्र के LIC ग्राउंड में दो संदिग्ध व्यक्तियों के हथियार के साथ घूमने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी शुरू की। पुलिस दल को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान अंकुर सिंह और उदयभान सिंह के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अंकुर सिंह के पास से एक लोडेड देसी ऑटो पिस्टल, जिसमें दो जिंदा राउंड थे, तथा एक आईफोन बरामद किया गया। वहीं उदयभान सिंह के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, जिसमें एक जिंदा गोली थी, और एक आईफोन मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंकुर सिंह पहले भी एक मर्डर केस में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह अपने साथी उदयभान सिंह के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। दोनों अपने पास हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे। इस संबंध में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई और शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.