Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 11:31 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मनदीप सिंह की हत्या के बाद रविवार सुबह नौजवानों का समूह गोलमुरी थाना पहुंचा और अपना आक्रोश व्यक्त किया. उनका कहना था कि दो हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक और हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए. जब तक तीसरा हत्यारा गिरफ्तार नहीं किया जाता है. तब तक मनदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।
उसके बाद सिटी डीएसपी एवं नए थाना प्रभारी राजन एवं केंद्रीय कमेटी एवं समाज के अन्य लोगों के बीच बातचीत होने के बाद परिवार के लोग 11:30 बजे मनदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हुए. उसके बाद उनके शव को नानक नगर निवास स्थान पर लाया गया, तो आसपास के सभी लोग इकट्ठे हो गए. परिवार का चित्कार सुनकर कोई ऐसा व्यक्ति वहां नहीं था, जिनकी आंखों में आंसू ना निकले हो।
मौके पर उपस्थित सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर एवं कई अन्य समाज के लोगों ने परिवार को हिम्मत दी. इस मौके पर केंद्रीय कमेटी की ओर से उनके शव पर शॉल ओड़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चूकि मनदीप सिंह रोजाना सीतारामडेरा गुरुद्वारा जाते थे तो उनके पिता के कहने पर उनके शव को सीतारामडेरा गुरुद्वारा ले जाया गया. जहां गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी द्वारा उनके शव पर शाल उड़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उसके बाद उनके शव को स्वर्णरेखा घाट मानगो ले जाया गया. जहां उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया. उनके शव यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।
इधर पुलिस ने हत्या मामले में अवतार सिंह और उसके पुत्र नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया था. दोनों पिता पुत्र को रविवार को पुलिस ने कोर्ट प्रस्तुत किया. जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं मामले में अवतार सिंह का साला बलबीर सिंह अब तक फरार है जो बिरसानगर जोन नंबर 7 का निवासी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.