Publish Date: Sat, 10 Jan 2026 11:57 AM (IST)
चाईबासा/खूंटी : झारखंड–ओडिशा सीमा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अब तक 20 लोगों की जान ले चुका दंतेल हाथी शुक्रवार को फिर खूनी साबित हुआ। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत बनीसागर गांव में हाथी ने तीन और लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इसके साथ ही इस दहशतगर्द हाथी के हमले में मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है।
9 वें दिन भी जारी हाथी का आतंक.....
लगातार नौवें दिन भी दंतेल हाथी का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों में भय का माहौल है, लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और विशेषज्ञों की संयुक्त टीम हरकत में आ गई।
ओडिशा बॉर्डर पर हाथी को घेरा गया.....
सूत्रों के अनुसार, ओडिशा–झारखंड सीमा पर स्थित बनीसागर जंगल में हाथी को घेर लिया गया है। ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम, गुजरात–असम से आए विशेषज्ञ, झारखंड वन विभाग, शार्प शूटर और ड्रोन टीम. सभी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। बताया गया है कि हाथी और टीम के बीच की दूरी महज 100 मीटर रह गई है।
ट्रेंकुलाइज ऑपरेशन में बरती जा रही सावधानी.....
वाइल्डलाइफ ओडिशा के ट्रेंकुलाइज विशेषज्ञ डॉ. बनराज ने बताया कि हाथी को बेहोश करने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है। उन्होंने कहा—
> “अगर ट्रेंकुलाइज प्रक्रिया सही तरीके से नहीं की गई, तो हाथी और आसपास के लोगों को भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरती जा रही है।”
आज काबू की उम्मीद.....
वन विभाग को उम्मीद है कि शनिवार सुबह तक हाथी को पूरी तरह काबू में कर लिया जाएगा। इलाके में अलर्ट जारी है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
गांवों में खौफ, प्रशासन पर सवाल.....
लगातार हो रही मौतों के बाद ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों है। लोग सवाल उठा रहे हैं— “आखिर कब रुकेगा यह खूनी तांडव?”
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.