BREAKING : कई पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण आदेश को किया गया विलोपित... देखें लिस्ट


Publish Date: Wed, 02 Oct 2024 09:13 AM (IST)


 


रांची : झारखंड में DSP स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं, सात अधिकारियों के तबादले का आदेश विलोपित करते हुए दो को पोस्टिंग दी गयी है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीती देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सुनील कुमार रजवार को झारखंड जगुआर का DSP, अरविंद कुमार सिंह को चांडिल का SDPO, नौशाद आलम को धनबाद विधि व्यवस्था DSP बनाया गया है। कोडरमा के पुलिस मुख्यालय दो DSP पुरुषोत्तम सिंह को बाघमारा का SDPO,CID के डीएसपी अनुज उरांव को सिल्ली का DSP बनाया गया है।

इधर, हजारीबाग मुख्यालय दो डीएसपी नीरज को खलारी डीएसपी के पद को विलोपित किया गया है। डीएसपी रेल 2 जय गोविंद प्रसाद गुप्ता के रामगढ़ मुख्यालय का डीएसपी संबंधी 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित किया गया है। जरमुंडी के SDPO संतोष कुमार के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित करते हुए उन्हें ACB का डीएसपी, जमशेदपुर रेल डीएसपी जयश्री कुजूर और ACB के डीएसपी नवीन कुमार सिंह एवं शकील अबिद शम्स के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित किया गया है। साथ ही गिरिडीह के SDPO विनोद रवानी के 25 सितंबर की अधिसूचना को विलोपित करते हुए अगले आदेश तक उन्हें CID का डीएसपी बनाया गया है। वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.