Breaking-Train-Accident : बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी में टक्कर के बाद लगी आग... मची अफरा-तफरी... चेन्नई में घटी घटना... पढ़े पूरी खबर विस्तार से...


Publish Date: Sat, 12 Oct 2024 00:12 AM (IST)


 

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आई है, जहां मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लगने की







खबर है और कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

तिरुवल्लूर पुलिस ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां एक पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के बोगियों से जा टकराई। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कई एम्बुलेंस और बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।



इस हादसे में कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। इस दुर्घटना के कारण दोनों दिशाओं में रेल यातायात बंद कर दिया गया है। साउथ वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, घटना की जांच जारी है और स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

रेलवे पुलिस का कहना है कि स्थिति की पूरी जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है और घटनास्थल पर जांच चल रही है। इस हादसे ने रेल प्रशासन को भी सवालों के घेरे में ला दिया है, और इस मामले की विस्तृत जांच की मांग उठाई जा रही है।


चेन्नई डिवीज़न हेल्पलाइन नंबर-

04425354151
04424354995

समस्तीपुर -8102918840 दरभंगा-8210335395
दानापुर- 9031069105
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-7525039558


12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के चेन्नई मंडल के कवरापेट्टई स्टेशन के पास अवपथन के कारण दो डिब्बे पटरी से उतर गये है।


हेल्पलाईन नं.:

समस्तीपुर: 06274-232131, 8102918840
दरभंगा:06272-234131, 8210335395
दानापुर:9031069105,9031021352
डीडीयू :7525039558,8081212134

इस ट्रेन का बदला गया मार्ग
Tr No.13351 Dhanbad – Alappuzha Exp is diverted via Renigunta-Melpakkam-Katpadi skipping stoppages Nayaudu Petta,Sullurupeta,Chennai Central & Arakkonam

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.