BREAKING : आज 20 मई, बुधवार को दवा दुकानें रहेंगी बंद, आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी किए गए नंबर....


Publish Date: Wed, 20 May 2026 07:43 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत देशभर में आज 20 मई, बुधवार को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का असर देखने को मिलेगा। इस बंदी को लेकर लोगों को पहले से ही सचेत किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जमशेदपुर जिला में भी दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग होम द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा अपोलो फार्मेसी एवं फार्मेसी एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर्स भी बंदी के दौरान सेवा देते रहेंगे।

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से शहरी क्षेत्र में लगभग 59 दवा दुकानों को भी खुला रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले की आठ दवा दुकानों के नाम एवं मोबाइल नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर दवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु जारी दवा दुकानों की सूची :

बिष्टुपुर : जयगुरु मेडिकल – 9835303134

साकची : लाइफलाइन नर्सिंग होम – 9709417399

मानगो : गुरुनानक नर्सिंग होम – 9006900966

जुगसलाई : ओरियंट डिस्ट्रीब्यूटर – 9470198296

परसुडीह : आशुतोष मेडिकल – 7488038564

कदमा : न्यू रिलीफ मेडिकल – 7979846627

हाता : नीलू मेडिकल हॉल – 8609130023

घाटशिला : शुभम मेडिकल – 9835378358


जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त दवा दुकानों एवं चिकित्सा संस्थानों से संपर्क करें। साथ ही किसी प्रकार की असुविधा होने पर जारी मोबाइल नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.