BREAKING : पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों के सहयोगियों के तीन और घर ध्वस्त....


Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 09:45 AM (IST)


 

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के संदिग्ध तीन सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में ध्वस्त किये गये घरों की कुल संख्या पांच हो गयी है। ताजा कार्रवाई में पुलवामा के अहसान शेख, शोपियां के शाहिद अहमद कुट्टे और कुलगाम के जाहिद अहमद का घर जमींदोज कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार, अहसान ने पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को रसद और प्रत्यक्ष सहायता भी प्रदान की थी।



कुट्टे और अहमद पर पिछले तीन-चार वर्षों से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले अधिकारियों ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल कश्मीर के दो अन्य अन्य आतंकवादी सहयोगियों आसिफ शेख और आदिल थोकर के घरों को उड़ा दिया था। हालांकि, अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विध्वंस से पहले परिवार के सदस्य घर खाली कर दें। आसपास की सम्पत्तियों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सटीक विस्फोट से घरों को ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट रूप से स्थानीय आतंकवाद या आतंकवाद को किसी भी तरह के समर्थन को हतोत्साहित करना है। यह स्थानीय युवाओं को सख्त चेतावनी है कि अगर वह बंदूक उठाते हैं और आतंकवादी रैंक में शामिल होते हैं तो उनके परिवारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके परिवारों को पासपोर्ट, सरकारी नौकरी और पुलिस मंजूरी सहित सरकारी लाभ और सुविधाओं से भी वंचित किया जायेगा। यह सब केन्द्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.