BREAKING : आत्मदाह की चेतावनी देने वाले भाजपाई विकास सिंह के मंसूबे पर फिरा पानी... विकास सिंह के आवास पर आ धमकी.. पुलिस... किरासन तेल बरामद... पढ़े पूरी खबर....


Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 09:11 AM (IST)


 

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता विकास सिंह ने 15 अक्टूबर को कदमा थाना प्रभारी की कक्ष में आत्मदाह की धमकी दी थी. खबर आ रही है कि मानगो पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से किरासन तेल और माचिस भी बरामद किए गए हैं. बता दें कि विकास सिंह ने धमकी दी थी कि कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में करेंगे आत्मदाह।



आत्मदाह करने के कारण पूछने पर भाजपा नेता विकास ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री के सामने नतमस्तक हो कर कदमा थाना प्रभारी ने कानून की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया हैं विकास सिंह ने कहा भारत की मजबूती भारत का संविधान और मंत्री को खुश करने के कारण कदमा थाना प्रभारी में संविधान की धज्जियां उड़ा दी है।


विकास सिंह ने कहा मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ फर्जी यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था जिस मामले में कोतवाली थाना रांची में मुकदमा दर्ज किया गया है कोतवाली थाना में दर्ज मुकदमा के अनुसार 5और 6 अक्टूबर के मध्य रात्रि में 12:00 बजे कोतवाली थाना में पदस्थापित दरोगा के व्हाट्सएप में फर्जी मुकदमे की छायाप्रति आई थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच चल रही है स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव पर कदमा थाना प्रभारी में मंत्री को खुश करने के लिए एक दोबारा मुकदमा दर्ज कर लिया उसे मुकदमे में लिखा गया है कि 6 अक्टूबर को प्रातः 10:44 के फर्जी मुकदमा तैयार किया गया है जिसे विकास सिंह ने वायरल किया हैं।



विकास सिंह ने कहा एक ही मामले के दो अलग-अलग समय में अलग-अलग थाने में मुकदमा होना कानून और संविधान का धज्जी उड़ाया गया हैं विकास सिंह ने कहा वे चाहते तो ज्ञापन और प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन संविधान से बड़ा इस देश में कुछ नहीं है संविधान की धज्जियां उड़ाने के इससे बड़ी और सजा नहीं हो सकती मेरा आत्मदाह पूरे देश में एक संदेश देने का कार्य करेगा कि भारत संविधान प्रधान देश है संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान को बनाया है उसे मनाना भारत के हर नागरिक परम कर्तव्य है लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता को खुश करने के चलते कदमा थाना प्रभारी ने एक गंदा कदम उठाया इसलिए 15 अक्टूबर को प्रातः11:00 बजे कदमा थाना प्रभारी के कक्ष में आत्मदाह करने का निर्णय
विकास सिंह ने लिया था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.