Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 09:58 AM (IST)
हजारीबाग : हजारीबाग शहर के खिरगांव बाकर गली में अपराधियों ने 10 अप्रैल की रात खिरगांव नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार (22) की हत्या कर दी. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक का शव परिजनों को सौंप दिया. इससे पहले हत्या के विरोध में परिजन और मुहल्लेवासियों ने शुक्रवार सुबह खिरगांव चौक पर प्रदर्शन करते हुए हजारीबाग-चतरा रोड को जाम कर दिया. करीब छह घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दोपहर 2 बजे जाम खत्म कराया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि गुरुवार रात 8:00 बजे प्रभात अपने दोस्त कृष्णा कुमार के साथ घर से स्कूटी से निकला था. आधे घंटे बाद मोबाइल पर सूचना मिली कि प्रभात खिरगांव के बाकर गली में खून से लथपथ पड़ा हुआ है. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने प्रभात के दोस्त कृष्णा कुमार से भी पूछताछ की. उसने बताया कि घर से बाकर गली पहुंचने पर प्रभात ने उससे स्कूटी रोकने को कहा. उसने कहा कि उसे मैडम से बात करनी है. इसके बाद प्रभात को वहीं छोड़ कृष्णा अपने घर चला गया. मृतक के भाई प्रताप कुमार ने बड़ा बाजार थाना ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.