BREAKING : कपाली मेडिकल स्टोर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग.... रुपये और मोबाइल की लूट


Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 10:48 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिला में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है. अभी कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने केजीएन मेडिकल स्टोर में हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना कपाली ओपी अंतर्गत पहला मोड़ के पास स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर की है।


दुकानदार साहिल ने बताया कि रात करीब 10 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. तभी बाइक सवार पांच युवक दुकान में घुस आए और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे. जब इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकालकर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी।


फायरिंग से दुकानदार और उनके परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे. इसके बाद बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और गल्ला उठा कर करीब 40 से 45 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान में जुट गई है. पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कही है. फिलहाल इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.