Publish Date: Mon, 10 Feb 2025 11:16 AM (IST)
महाकुंभ : महाकुंभ ने महाजाम का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। प्रयागराज इन दिनों दुनिया के सबसे ज्यादा जाम वाले शहरों में एक बन गया है। जहां पिछले 72 घंटे से चारों तरफ भीषण जाम देखने को मिल रहा है। यही नहीं मध्य प्रदेश के सतना और कटनी बॉर्डर से लेकर 300 किलोमीटर प्रयागराज तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के रेला जारी है। लोग अपनी ही गाड़ियों में कैद हो गए हैं। जो खाना लेकर चले, वह खत्म हो गया। छोटे बच्चे रो रहे हैं। बुजुर्ग परेशान हैं। महिलाएं वॉशरूम तलाश रही हैं।
गाड़ी चलाने वाले अब परेशान हो गए हैं। करीब 5 लाख लोग इसी स्थिति में हैं। प्रयागराज में उमड़े इस जन-सैलाब से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। सड़कें जाम हैं। गलियां जाम हैं। हाईवे जाम हैं। हालत यह है कि 300 किलोमीटर दूर कटनी में पुलिस को लाउड स्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं से कहना पड़ रहा कि प्रयागराज अभी मत जाइए।
महाकुंभ 2025 प्रयागराज के स्थानीय लोग तो जीवन भर याद रखेंगे। वहीं, देश के कौन-कौन से आने वाले श्रद्धालु भी जाम को कभी भूल नहीं पाएंगे। क्योंकि ना तो प्रयागराज के स्थानीय लोग स्कूल अस्पताल या जरूरी सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं। इसके साथ ही ना तो यहां आने वाले श्रद्धालु समय से प्रयागराज संगम पहुंच पा रहे हैं। वहीं, 2 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे में भी नहीं तय हो पा रही है। प्रयागराज महाकुंभ का आलम यह है कि यहां आने वाले श्रद्धालु अब वापस लौटने लगे हैं।
क्योंकि इधर दिल्ली और कानपुर की तरफ से आने वाली सड़क भी 30 किलोमीटर पहले से ही जाम में फंसी हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाली सड़क पर तो गाड़ी जाम से निकलने का नाम तक नहीं ले रही है। यही हाल बनारस की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं का है। ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ आने वाले सभी रास्तों पर जाम लगा हुआ है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.