Publish Date: Thu, 29 May 2025 19:17 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को 28 मई को छुट्टी दे दी गई और वह अपने घर में क्वॉरेंटाइन है. बताया जा रहा है कि सरायकेला की 46 वर्षीय एक महिला 27 मई की रात को जॉन्डिस और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंची। महिला चूंकि दिल्ली से होकर आई थी, इसलिए अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की एंटीजन विधि से कोरोना की जांच की। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद महिला को 28 मई को छुट्टी दे दी गई और उन्हें एमजीएम अस्पताल जाने की सलाह दी गई। लेकिन महिला किसी अस्पताल में जाने के बजाय सरायकेला स्थित अपने घर चली गई।
स्वास्थ्य विभाग......
महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सिविल सर्जन को महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंचकर उनकी जांच कर रही है और आवश्यक कदम उठा रही है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.