BREAKING : अलकेमिस्ट एविएशन के संचालक के खिलाफ मृतक इंस्ट्रक्टर के भाई ने भी नीमडीह थाने में दर्ज करायी शिकायत...


Publish Date: Sun, 01 Sep 2024 08:45 AM (IST)


 

जमशेदपुर : विमान हादसे में मारे गये पटना के इंस्ट्रक्टर जीत शत्रु आनंद के भाई किशोर आनंद ने एक शिकायत अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल के खिलाफ नीमडीह थाने शिकायत दर्ज करायी है. इससे पहले इसी हादसे को लेकर ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप के पिता की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोर आनंद ने अपनी शिकायत में अलकेमिस्ट एविएशन प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया गया है कि उनको इस हादसे का बाद अलकेमिस्ट एविएशन की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी ही नहीं दी गयी. इसके अलावा चांडिल में जब वे लोग थे, तब भी परिजनों से मिलने के लिए अलकेमिस्ट एविएशन के प्रोपराइटर मृणाल कांति पाल नहीं आये. उन्होंने बताया है कि उनके भाई मृतक जीत शत्रु आनंद ने उन लोगों को बताया था कि अलकेमिस्ट एविएशन में अव्यवस्था है।



एविएशन की ओर से सोनारी में विमान का रखरखाव उचित तरीके से नहीं किया जाता है और बहुत सारे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है. इधर, नीमडीह थाना प्रभारी सनतन तिवारी ने पुष्टि की है कि इस घटना में एक एफआइआर शुभ्रोदीप दत्ता के पिता की ओर से दायर किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसको लेकर किशोर आनंद की ओर से भी एक शिकायत की गयी है. लेकिन यह एफआइआर नहीं हो सकता है. जांच में इस पत्र और शिकायत को शामिल जरूर किया जायेगा और उन बिंदुओं पर जांच की जायेगी, जो शिकायत पत्र में लिखा गया है. अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल ने कहा कि हमारे ऊपर जितने आरोप लगाये गये है, वह पूरी तरह निराधार है. जांच के लिए हम पूरी तरह तैयार है. हमारी ओर से हर संभव जांच में सहयोग किया गया है. जहां तक परिजनों का आरोप है तो हम उस पर कोई सफाई देना नहीं चाहते हैं. इधर, चांडिल डैम में विमान के क्रैश करने की घटना को लेकर डीजीसीए की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है. अब इंजन और अन्य अवशेष को भेजने की तैयारी की गयी है. वहीं, एएआइबी और एयर सेफ्टी समेत तमाम दल ने जांच को बंद कर दिया है. एविएशन के सारे विमानों को सील कर दिया गया है और किसी तरह का फ्लाइ करने पर रोक लगा दी गयी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.