BREAKING : .मौ’त की झपकी.... शादी समारोह से वापस लौट रहा ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गिरा... चली गई पांच लोगों की जान, चालक की हालत चिंताजनक...


Publish Date: Thu, 27 Nov 2025 10:30 AM (IST)


 

उत्तर प्रदेश : लखीमपुर खीरी जिले में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से वापस लौट रही एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर शारदा सायफन में गिर गई। इस हादसे में कार में मौजूद छह लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर हालत में बचा लिया गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गिरजापुरी बैराज से कुछ दूरी पहले यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार, कार चला रहा चालक बबलू गाड़ी चलाते समय झपकी ले बैठा, जिससे वाहन सीधा सायफन में जा गिरा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू.....


हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। चालक बबलू को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जबकि कार में फंसे अन्य पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान.....


पुलिस ने जिन पांच लोगों के शव निकाले उनकी पहचान इस प्रकार है....

जारी है जांच....


पुलिस ने वाहन और मौके की स्थिति के आधार पर प्रारंभिक जांच में गाड़ी के अनियंत्रित होने को कारण माना है। हालांकि, घटनास्थल की पूरी जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मदद का भरोसा दिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.