BREAKING : मतदान पूर्व शहर का माहौल गरमाया...भाजपाई गिचू अग्रवाल गिरफ्तार... धरने पर बैठे प्रत्याशी सरयू और भाजपाई.... पुलिस प्रशासन पर मंत्री बन्ना के समर्थन में काम का आरोप...


Publish Date: Tue, 12 Nov 2024 12:29 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मतदान के 1 दिन पूर्व शहर का माहौल गर्मा गया है। कदमा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता गिचू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी सरयू राय और भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ रात भर थाना में धरना पर बैठ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। NDA प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की है।चुनाव आयोग से बाहर से प्रशासन लाकर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की गई । जिले के उपायुक्त और एसएसपी के कार्य को तत्काल बंद कर केंद्रीय बल की नियुक्ति पर चुनाव कराने की मांग की गई।



सरयू राय ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता के समर्थक बन जिला प्रशासन अपना काम कर रही है।बन्ना गुप्ता के इशारे पर जिला पुलिस ने भाजपा के कई नेता कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किया।
बता दें कि गिचू अग्रवाल कुछ महीने पहले ही कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष पद को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे, वही लगातार सरयू राय के लिए प्रचार प्रसार कर रहे थे, गिचू अग्रवाल का आरोप है कि बिना किसी मामले में पुलिस मेरे घर पहुंची, दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया, मेरी पत्नी और मेरी बेटी के साथ दु व्यवहार पुलिस द्वारा किया गया, वहीं उनकी पत्नी का आरोप है कि जो पुलिस अधिकारी आए थे वह पूरी तरह से शराब के नशे में थे और बेटियों को गंदे नजर से देखकर गाली गलौज कर रहे थे, ना ही कोई महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अचानक से देर रात घर में घुसकर मेरे पति और मेरे बेटियों के साथ गलत व्यवहार किया गया, उसके बाद उनको गिरफ्तार कर कदमा थाना की जगह सोनारी थाना ले जाया गया, बन्ना गुप्ता हमारे ही जात के हैं और इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।


सूचना मिलते ही एनडीए प्रत्याशी भाजपा जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता थाना पहुंचे पुलिस और बन्ना गुप्ता के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पूरी रात थाना के जमीन पर बैठे रहे, रात भर के विरोध के बाद पुलिस ने भाजपा गिचू अग्रवाल को बॉन्ड छोड़ दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ, हालांकि एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने केंद्रीय बल के नेतृत्व में निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बन्ना गुप्ता का गुंडाराज अब खत्म होने के कगार पर है, जनता सब देख रही है, और मैं जमशेदपुर की जनता से मांग करता हूं कि भारी से भारी मतों पर NDA उम्मीदवार वोट कर बना के गुंडाराज को खत्म करें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.