Publish Date: Sun, 18 May 2025 11:14 AM (IST)
वॉशिंगटन : कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में शनिवार को एक हेल्थ क्लिनिक के पास हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम पांच लोग घायल हो गए. एफबीआई ने इस घटना को 'आतंकी हमला' करार दिया है. एफबीआई लॉस एंजेलिस फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अकील डेविस ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसियों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति है, जिससे पूछताछ की जा रही है. एफबीआई अधिकारी डेविस ने बताया कि जो व्यक्ति मारा गया, वह उस गाड़ी के पास पाया गया जो धमाके में पूरी तरह तबाह हो चुका था. यह गाड़ी अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स की थी. धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैन्यन ड्राइव और ईस्ट ताचेवाह ड्राइव के चौराहे के पास हुआ।
एफबीआई अधिकारी डेविस ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं, यह एक जानबूझकर किया गया आतंकी हमला है.' उन्होंने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि यह 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का मामला है या घरेलू आतंकवाद का.' घटना की जांच में एटीएफ (Bureau of Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives) और एफबीआई भी स्थानीय पुलिस के साथ सहयोग कर रही है. घटना के बाद सामने आए वीडियो फुटेज में देखा गया कि क्लिनिक से घना काला धुआं उठ रहा है और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स नामक फर्टिलिटी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने बताया कि धमाके में उनका क्लिनिक क्षतिग्रस्त हुआ है. हालांकि, उन्होंने राहत की बात बताते हुए कहा कि सभी स्टाफ सुरक्षित हैं और कोई मरीज उस समय क्लिनिक में मौजूद नहीं था. धमाके से क्लिनिक के ऑफिस एरिया को नुकसान पहुंचा, जहां मरीजों को परामर्श दिया जाता है, लेकिन आईवीएफ लैब और उसमें रखे गए भ्रूण पूरी तरह सुरक्षित रहे. डॉ. अब्दल्लाह ने कहा, 'मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि ये सब क्या हुआ. शुक्र है कि आज कोई मरीज नहीं था।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.