Publish Date: Tue, 01 Oct 2024 17:07 PM (IST)
जमशेदपुर : बोड़ाम उप डाकघर के उप डाकपाल का एक वीडियो मंगलवार को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में काफी वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि उप डाकपाल शराब के नशे में सिर्फ एक बरमुंडा पहनकर कुर्सी में बैठे हुए हैं और कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस दौरान हो रहे हंगामे के कारण कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों को भी काम करने में दिक्कत हो रही है।
इस संबंध में जेएलकेएम के नेता देवव्रत महतो ने बताया कि यह उप डाकपाल अक्सर इस तरह की हरकत करते हैं जिससे लोग त्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा एक ज्ञापन तैयार किया गया है जो वरिष्ठ डाक अधीक्षक (एसएसपी) को सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि बोड़ाम के उप डाकपाल राजकुमार भगत जब से यहां योगदान दिया है तब से सभी लोगों का पोस्ट ऑफिस जाना मुश्किल हो गया है। वह हमेशा ऑफिस में शराब पीकर बैठते हैं और लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं। वह नशे की हालत में होने की वजह से कोई काम करने की स्थिति में भी नहीं होते हैं। कभी- कभी ऑफिस टाइम में भी वह गायब रहते हैं और बैठते भी हैं तो ब्लूटूथ स्पीकर लेकर। तेज आवाज होने के कारण कार्यालय के कामों में बुरा असर पड़ता है। दूर दराज के गांवों से आने वाले लोग बैरंग ही लौट जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एसएसपी से उनका तबादला करते हुए दूसरा योग्य उप डाकपाल पदस्थापित करने की मांग की जाएगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.