Publish Date: Sat, 01 Feb 2025 17:10 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने 9 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. वहीं, कई पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग भी की है. इसके तहत गोलमुरी थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह को हटाकर पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. वहीं, जुगसलाई थाना प्रभारी को हटा दिया गया है. जुगसलाई थाना प्रभारी राजन कुमार को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है. आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को हटाकर बिष्टुपुर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी चंदन कुमार को आजादनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है.
जमशेदपुर साइबर थाना के थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार को जुगसलाई का यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद को हटाकर जमशेदपुर का साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, सीसीआर में पदस्थापित इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास को जुगसलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।
गोलमुरी पुलिस लाइन से संजय कुमार को सीसीआर भेजा गया है. गोलमुरी पुलिस लाइन के राजेंद्र मुंडा को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा एवं एसआइपीयू प्रभारी बनाया गया है. यह तबादला को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. इन तबादलों पर डीआइजी कोल्हान का अनुमति प्राप्त है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.