BREAKING : साउथ एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 38 लोगों ने गंवाई जान, 50 से ज्यादा घायल


Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:07 AM (IST)


 

तमिलनाडु : करूर में शनिवार को दर्दनाक हासदा हुआ है. ये हादसा तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय की रैली के दौरान हुई जब भारी भीड़ रैली में जमा हुई तो कई लोग और बच्चे दबाव में आकर बेहोश हो गए. हालात बिगड़ते देख विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा।

इस हादसे में अब तक 38 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. कई लोग घायल भी हुए हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज देने के निर्देश दिए हैं. डीएमके के नेता सेंथिल बालाजी और जिला कलेक्टर ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया है।

स्टालिन ने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है. मंत्री अंबिल महेश को भी तिरुचिरापल्ली से मदद भेजने का निर्देश दिया गया है।

भगदड़ के बाद पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया. पानी की बोतलें बांटी गईं और मेडिकल टीमों को फौरन तैनात किया गया. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

तमिनलाडु सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है. करूर त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये राहत राशि प्रदान की जाएगी. अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट कहा .....

"तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की दुखद मृत्यु के बारे में जानकर दुःख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.