BREAKING : एसआई "ASI" का आवेदन हुआ वायरल....लिखा “छुट्टी दीजिए... SP सर.. DGP-DIG और आप पर केस करना है....


Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 09:18 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड के एक ASI का लिखा आवेदन सकबो तब हैरान कर गया जब उसने DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने के वास्ते तीन रोज की छुट्टी मांगी। ASI ने आवेदन भी उसी SP को लिखा, जिसके खिलाफ उसे केस करना था। माथा चकराने वाले यह मामला झारखंड के सरायकेला खरसांवा जिले से सामने आया है। मिली जीनकारी के मुताबिक छुट्टी का आवेदन देने वाले ASI का नाम शुभंकर कुमार बताया गया। वह RIT थाना में पोस्टेड है। शुभंकर ने आला अधिकारियों पर शोषण और मनमाने रवैये का इल्जाम लगाया है। ASI का इल्जाम है कि उसने जरूरी काम को लेकर छुट्टी मांगी थी, जिसे अप्रूव नहीं किया गया। इसलिए उसने अब अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस करने का फैसला लिया है।

ASI शुभंकर कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि साल 2024 में उन्हें CL यानी आकस्मिक अवकाश और CPL यानी क्षतिपूर्ति अवकाश एक भी दिन इस्तेमाल करने को नहीं दिया गया। इसके चलते उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गयी। उन्होंने कई बार आला अधिकारियों को चिट्ठी लिखा, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अधिकारियों के इस रवैये के कारण वह मानसिक तनाव में जाने लगा। शुभंकर कुमार ने बताया कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। मैंने कई मौकों पर अवकाश मांगा, जैसे बेटे के जन्मदिन, काली पूजा और भतीजी की शादी के लिए, लेकिन मुझे छुट्टी नहीं दी गयी। थानेदार साहब ने बताया कि SP साहब छुट्टी देने से मना कर रहे हैं। मैंने अपनी छुट्टियों का उपयोग नहीं किया, फिर भी मुझे मुआवजा नहीं दिया गया। यह केवल मेरा मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में कर्मचारियों के साथ ऐसा हो रहा है। शुभंकर ने कहा कि वह कोर्ट में जाने का कदम उठाकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं सरकार से कुछ नहीं मांग रहा, बल्कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं। इधर, इस मामले पर SDPO समीर कुमार सवैया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। यह जांच का विषय है और इसकी विस्तृत जांच होगी। इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.