Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 09:46 AM (IST)
नोएडा : महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह के साथ नोएडा में मारपीट हुई। IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर घटना की जानकारी दी। कहा- पहले मुझे पीटा, फिर कमरे में बंद कर दिया। आईआईटी बाबा नोएडा में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में गए थे। वहां उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई। इसके बाद नोएडा सेक्टर-26 पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर का वापस भेजा।
IIT बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पूरी घटना बताई। IIT बाबा ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा- मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने न्यूजरूम में आकर मेरे साथ हाथापाई की। एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी हमला किया। बाद में मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह मैं बचकर बाहर निकला हूं। गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के साथ आईआईटी बाबा महाकुंभ में गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महाकुंभ में जूना अखाड़े के शिविर से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था। अखाड़े के प्रवक्ता ने उन्हें 'पढ़ा-लिखा पागल' बताया।
अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा- अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। उसने अपने गुरु को अपशब्द कहे हैं। अभय सिंह साधु नहीं है। वह लखनऊ से ऐसे ही यहां आ गए और स्वयंभू साधु बनकर घूम रहा था। आईआईटी बाबा पर अखाड़े की छावनी और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी गई।
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.