Publish Date: Fri, 27 Dec 2024 08:44 AM (IST)
जमशेदपुर : टेल्को थानांतर्गत लेबर ब्यूरो के पास एक लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र द्वारा महिला को अपशब्द कहने और गाली देने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस जांच का जिम्मा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को दिया गया है. गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पूछताछ के लिए शैलेंद्र को अपने कार्यालय में बुलाया था. जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली. साथ ही वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण लिखित रूप में देने का आदेश दिया है. हालांकि इस मामले में अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है।
क्या है मामला जानिए....
गौरतलब है कि मंगलवार को टेल्को में एक युवती के साथ उज्ज्वल भूमिहार नामक युवक लगातार छेड़खानी करता था. मंगलवार को जब वह छेड़खानी करना शुरू किया तो लड़की ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस उस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गयी. उसका इलाज कराया. लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसे बाद में छोड़ दिया. जब महिला कार्रवाई के बारे में जानकारी लेने के लिए गयी तो थाना प्रभारी उसके साथ अपशब्द का प्रयोग कर उसे थाना से भगा दिया. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी खुलेआम गाली देते नजर आ रहे हैं. थाना प्रभारी शैलेंद्र ने महिला को थाना से भगा भी दिया था. उसके बाद महिला ने डीएसपी सिटी को इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी।
युवक ने दर्ज कराया मारपीट का केस.......
वहीं दूसरी ओर गरुड़बासा के रहने वाले उज्वल कुमार ने डी ठाकूर,पप्पू ठाकूर, राजन ठाकुर,सोनू ठाकुर और अज्ञात एक युवक के खिलाफ लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. उज्ज्वल कुमार का आरोप है कि सभी युवकों ने मिल कर उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने क्या कहा...
इस मामले सिटी एसपी जांच कर रहे हैं. सिटी एसपी ने थाना प्रभारी से वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.