BREAKING : पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर नोएडा आई सीमा हैदर एक बार फिर बनने जा रही है... मां.. सोशल मीडिया में दी जानकारी...


Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 10:21 AM (IST)


 

नोएडा : पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भागकर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीना के पास आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बनने जा रही है। वह सचिन मीना के बच्चे को जन्म देने जा रही है। सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की चर्चा पहले भी कई बार उठ चुकी है, लेकिन इस बार खबर पक्की है। सीमा और सचिन ने इस बार सबूतों के साथ इस बात का खुलासा किया है। सीमा सात महीने का प्रेग्नेंट है और करीब 2 महीने बाद ही वह पांचवीं बार मां बनने जा रही है। सीमा ने यह भी बताया है कि क्यों उन्होंने इस बात को इस बार इतने दिनों तक छिपाए रखा।


इसी साल मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई सीमा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहती है। अवैध रूप से भारत आने की वजह से जुलाई में गिरफ्तार की गई सीमा फिलहाल जमानत पर है। वह अभी भी पुलिस जांच के दायरे में है। दूसरी तरफ उसने राष्ट्रपति के सामने भारतीय नागरिकता के लिए याचिका भी लगा रखी है। इस बीच अब सीमा ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि वह एक बार फिर मां बनने जा रही है। उसने बताया है कि उसका सातवां महीना शुरू हो चुका है।


सीमा जानती है कि कई बार उसकी प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी निकल चुकी हैं, तो पता नहीं लोग यकीन करेंगे या नहीं, इसलिए उसने इस बार सबूतों के साथ यह दावा किया है। सीमा हैदर ने कैमरे पर प्रेग्नेंसी किट से जांच करके दिखाया कि वह सच में गर्भवती है। फिर उसने तीन ऐसे किट दिखाए और बताया कि आज तक उसने वीडियो बनाने के लिए जांच की, लेकिन असल में वह बहुत पहले से प्रेग्नेंट है। इसके अलावा सीमा ने अपना बेबी बंप भी दिखाया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.