Publish Date: Wed, 16 Oct 2024 16:03 PM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड की सियासत में चाणक्य के नाम से मशहूर सरयू राय के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस बार खुद सियासी भंवर में फंस गए हैं. इसकी 3 वजहें भी बताई जा रही है।
1. सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से विधायक हैं. यह सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है. राय जब 2019 में इस सीट जीतकर सदन पहुंचे तो उन्होंने वादा किया कि अब कभी इस सीट को नहीं छोड़ूंगा. हाल के दिनों में भी उन्होंने कई मौकों जमशेदपुर पूर्वी न छोड़ने की बात कही है. राय का तर्क है कि मैंने 2019 के चुनाव में पूर्वी क्षेत्र के मतदाताओं से रघुवर मुक्त का वादा किया था. मैं जब तक रहूंगा, तब तक इसी क्षेत्र के लिए काम करूंगा।
2. राय के जमशेदपुर से लड़ने पर बीजेपी ने वीटो लगा दिया है. रांची में प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हम सिर्फ जमशेदपुर पश्चिमी अपने सहयोगी जनता दल के लिए छोड़ सकते हैं. पूर्वी नहीं छोड़ेंगे. राय जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं और कहा जा रहा है कि बीजेपी राय को जमशेदपुर पश्चिमी से लड़ाना चाहती है. जमशेदपुर पश्चिमी से अभी कांग्रेस के बन्ना गुप्ता विधायक हैं, जो हेमंत सरकार में मंत्री भी हैं. गुप्ता और राय की सियासी अदावतें भी जगजाहिर है।
3. राय के जमशेदपुर पश्चिमी से लड़ने पर उनकी पार्टी से ही वीटो लगता दिख रहा है. जेडीयू के झारखंड अध्यक्ष खीरू महतो का कहना है कि हम किसी भी स्थिति में बीजेपी की बात नहीं मानेंगे. बीजेपी सिर्फ जेडीयू को 2 सीटें देना चाहती है, लेकिन हम 11 मांग रहे हैं. खीरू महतो ने 11 सीटों की सूची जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को सौंप दी है. फाइनल फैसला नीतीश कुमार को करना है. कहा जा रहा है कि अगर जमशेदपुर पश्चिमी से लड़ने के लिए सरयू राय तैयार भी हो जाते हैं तो क्षेत्र में उनकी राह आसान नहीं होने वाली है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.