BREAKING : कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में... संजय राय दोषी करार... सीबीआइ ने मांगी फांसी की सजा


Publish Date: Sun, 19 Jan 2025 09:28 AM (IST)


 

जमशेदपुर : सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या किये जाने के मामले में आरोपी संजय राय को शनिवार को दोषी करार दिया. वह सिविक वालंटियर था और वारदात के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट इस मामले में सजा सोमवार को सुनायेगा. यह फैसला वारदात के 162 दिन बाद और बंद कमरे में नियमित सुनवाई शुरू होने के दो माह में आया है।



वारदात पिछले साल नौ अगस्त को हुई थी और बंद कमरे में नियमित सुनवाई 12 नवंबर को को शुरू हुई थी. न्यायाधीश ने कहा कि संजय राय को प्रशिक्षु चिकित्सक का यौन उत्पीड़न करने और उसकी गला घोंट कर हत्या करने का दोषी पाया गया है. राय का बयान सोमवार को दोपहर 12:30 बजे सुना जायेगा और उसके बाद सजा सुनायी जायेगी. फैसले के बाद राय को कड़ी निगरानी में अदालत कक्ष से प्रेसीडेंसी सुधार गृह ले जाया गया. पुलिस ने वहां प्रतीक्षा कर रहे मीडियाकर्मियों को दोषी से किसी भी तरह की बातचीत करने से रोक दिया।


सीबीआइ ने आरोप-पत्र में राय को वारदात का मुख्य और एकमात्र संदिग्ध बताया था. संजय राय को बीएनएस की धारा 64, (दुष्कर्म), 66 (दुष्कर्म के दौरान गंभीर चोट पहुंचाना, जिसके कारण मृत्यु होना) और 103 (1) (हत्या) के तहत बलात्कार व हत्या का दोषी पाया गया. धारा 103(1) के तहत कम से कम आजीवन कारावास और अधिकतम फांसी की सजा के प्रावधान हैं. सीबीआइ कोर्ट ने दोषी के लिए फांसी की सजा मांगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.