Publish Date: Sat, 04 Oct 2025 19:00 PM (IST)
सरायकेला/जमशेदपुर : कपाली ओपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को अवैध देसी लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार साजिद किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इसकी सूचना सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली। इस संबंध में शनिवार को एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली और आजादनगर का कुख्यात अपराधी साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद साततल्ला मैदान में किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है।
सूचना के बाद चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात तल्ला मैदान में छापेमारी की और अपराधी मो० साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद को एक लोडेड अवैध देशी पिस्तौल के साथ रंगे हाथ धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी साजिद की निशानदेही पर एक और लोडेड देशी पिस्तौल और दो जिंदा गोली को पुलिस ने बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने एक मोबाइल फोन को जब्त। एसपी ने बताया कि साजिद अंसारी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध चांडिल और आजादनगर थाना में दर्ज मामलों की संख्या पांच बताई गई है। इन मामलों में वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक दर्ज कई प्राथमिकी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि साजिद की गिरफ़्तारी से कपाली क्षेत्र में अपराध में कमी आएगी। उन्होंने पुलिस के लिए बड़ी सफलता बताया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.