BREAKING : गौतम गंभीर और रोहित शर्मा को लेकर फैलाई जा रही अफवाह BCCI अफसर का बयान....


Publish Date: Tue, 14 Jan 2025 10:12 AM (IST)


 

दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। इतना ही नहीं, बीसीसीआई के इस बड़े अधिकारी ने वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी सपोर्ट किया। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में रोहित शर्मा तीन मैच खेले और सिर्फ 31 रन उनके बल्ले से आए। उनके रनों से ज्यादा तो विकेट जसप्रीत बुमराह ने इस बीजीटी में लिए। रोहित ने सिडनी में पांचवें और अंतिम टेस्ट में खुद को बाहर रखा, क्योंकि वे चाहते थे कि एक मजबूत टीम मैदान पर उतरे, लेकिन टीम को वहां भी हार मिली, क्योंकि बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए।


रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि गंभीर और उनके बीच मतभेद हैं। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है। चयन समिति के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच भी कोई मतभेद नहीं है। यह सब बकवास है, जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है।” व्यापक रूप से अटकलें लगाई जा रही हैं कि गंभीर ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को या तो अच्छा प्रदर्शन करने या बाहर होने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया था। इस सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला बोले, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है। वह कप्तान हैं। फॉर्म में होना या ना होना खेल का अभिन्न हिस्सा है। जब उन्होंने (रोहित) देखा कि वह फॉर्म में नहीं हैं, तो उन्होंने खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर कर लिया।”

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.