Publish Date: Wed, 26 Nov 2025 09:24 AM (IST)
रांची : झारखंड पुलिस सेवा के नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जल्द की अधिकारियों के प्रोन्नति से संबंधित आदेश जारी कर दिया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, जिन सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है, उसमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक को आईपीएस में प्रोन्नति दी गयी है. वहीं जेपीएससी दो बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है।
एसपी रैंक के आईपीएस अफसरों में संख्या हो जाएगी 80......
उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या में जल्द ही बढ़ोतरी होने वाली है. वर्तमान में 2012 से लेकर 2021 बैच तक एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की वर्तमान संख्या 71 है, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. झारखंड पुलिस सेवा के नौ डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिलने के बाद झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी. हालांकि, जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारी डीआईजी रैंक में प्रोन्नत हो जाएंगे. इसके फलस्वरूप, वर्ष 2026 से झारखंड में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या 76 रहेगी।
झारखंड पुलिस में होगा बड़ा फेरबदल....
झारखंड पुलिस सेवा में जल्द ही एक बड़ा संगठनात्मक और पदोन्नति संबंधी फेरबदल होने वाला है. राज्य में न केवल एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि विभिन्न स्तरों पर कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी, जिसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सेलेक्शन ग्रेड तक की पदोन्नतियां शामिल हैं।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.