BREAKING : जेवर व्यवसाई से एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पलामू में गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे गिरफ्तार, पढ़े


Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 10:25 AM (IST)


 

पलामू : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पंचमुहान के पास स्थित जेवर व्‍यवसायी गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी से 20 दिसंंबर को गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम मो नाजिम और मुर्तजा अंसारी है। दोनों के पास पु‍लिस ने हथियार और गोली बरामद की है। दोनों मेदिनीनगर के पहाड़ी मुहल्ला के रहने वाले हैं। एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दुकान मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कांग्रेस भवन के समीप नगर निगम के निर्माणाधीन भवन के पीछे छापामारी की गई, जहां से दो अपराधियों को हथियार और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।

वारदात के पहले दोनों ने दुकान की थी रेकी......


गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गैंगस्टर प्रिंस खान से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी बताया कि सोना दुकान के आसपास दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के लिए प्रिंस खान ने 22 दिसंबर को मो नाजीम के खाते में 24 हजार रुपये भेजे गए थे। दोनों अभियुक्त सोना दुकान के पास फायरिंग की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वारदात के पहले दोनों ने दुकान की रेकी भी की थी। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो से इसकी पुष्टि हुई है।

कुख्यात प्रिंस खान के इशारे पर की थी फायरिंग....

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चतरा इंटरगंज क्षेत्र में भी कुछ लोगों के साथ मिलकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का निर्देश प्रिंस खान ने दिया था। सोना व्यवसायी से रंगदारी के रूप में मिलने वाली राशि में से 20 प्रतिशत रूपए नाजिम को देने की बात कही गयी थी। नाजिम के खिलाफ 30 मई 2024 को मुरारी पांडेय पर गोली चलाने के मामले में मामला दर्ज किया गया था। वह मामले में जेल भी गया था। मुर्तजा ई-रिक्‍शा चलाता है और उसका घर का किराया अधिक बकाया हो जाने के कारण भुगतान करने के लिए नाजिम को मदद कर रहा था।

प्रिंस के संपर्क में ऐसे आया नाजिम.....

दरअसल, प्रिंस खान ने चतरा में प्रेम सिंह को जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी के लिए धमकी दी थी, वह नंबर न्यूज के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। नाजिम ने उस नंबर को नोट कर प्रिंस खान से संपर्क किया था और रंजीत सोनी के बारे में जानकारी दी थी। इससे पहले रंजीत सोनी की गोल्ड हाउस दुकान से नाजिम ने इसी वर्ष जुलाई महीने में खरीददारी की थी। बिल पर रंजीत सोनी का मोबाइल नंबर था। नाजिम ने उस नंबर पर धमकी देने के लिए प्रिंस खान तक पहुंचाया था।

हथियार, कार समेत अन्य सामान बरामद.......


एसपी ने कहा कि न्यूज का वेरिफिकेशन करने पर प्रिंस खान का मोबाइल नंबर होने की पुष्टि हुई थी। प्रिंस खान और नाजिम के बीच बातचीत का कॉल रिकार्ड निकाला जा रहा है। हथियार, गोली के अलावा लोहे की पाइप, सोना दुकान की पर्ची, घटना में इस्तेमाल की गई एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.