BREAKING : नीलडीह खड़कई रोड जंगल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 06 Jan 2026 17:30 PM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह खड़कई रोड के पास जंगल में 4 जनवरी की शाम जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद उर्फ सोहेल अली की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड विनीत अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से चाकू, फरसा, धारदार हथियार, खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं।


मोबाइल चोरी से शुरू हुआ था विवाद.....

सिटी एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और अक्सर साथ में नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। कुछ दिन पहले सोहेल का मोबाइल फोन चोरी हो गया था, जिसका शक उसने आरोपियों पर किया।

इसको लेकर जुगसलाई क्षेत्र में पहले भी मारपीट हुई थी। बाद में मोबाइल लौटाने की मांग को लेकर गाली-गलौज और धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश का बदला लेने के इरादे से आरोपियों ने सोहेल को खड़कई रोड के जंगल में बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी।


गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास.....

गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन-6 निवासी ऋषि दलई (पिता–सचिन दलई) का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ बिष्टुपुर और गोलमुरी थानों में चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं।
अन्य दो आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सू और लवप्रीत सिंह गिल भी बिरसानगर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चाइनीज चापड़, धारदार दाब, फरसा, खून लगे जींस और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई......

पूर्वी सिंहभूम एसएसपी के निर्देश पर एसपी (नगर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तेज़ी से जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में टेल्को थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.