BREAKING : पुलिस लाइन के ड्राइवर ने दे दी जान, जानिए कितने लोगों को बताया अपने मौत का जिम्मेदार


Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 09:37 AM (IST)


 

कोडरमा : कोडरमा पुलिस लाइन बुधवार को उस समय सन्नाटे में डूब गई, जब वहां तैनात 42 साल के ड्राइवर मंसूर आलम ने खुद को मिटा लिया। एक साथी का फोन उठाकर उसकी डरी–सहमी आवाज में कही गई बात ने बैरक के जवानों को हिला दिया। मंसूर ने साथियों को खुद बता दिया था कि उसने ज़िंदगी खत्म करने का कदम उठा लिया है। साथी दौड़े, अस्पताल ले गए, रांची तक पहुंचाया, लेकिन ज़िंदगी के लिये मौत से जंग मंसूर हार गया।

ज़िंदगी का बोझ और निलंबन की कड़वाहट......

मंसूर आलम का पिछले कुछ महीनों से पुलिस विभाग के साथ रिश्ता सहज नहीं रहा। वे पिछले तीन महीनों से निलंबित थे। चार महीने के भीतर दो बार निलंबन का आदेश उनके खिलाफ आया। विभागीय जांच कहती है कि वे ड्यूटी के दौरान शराब पीते थे, लापरवाही बरतते थे। यही कारण था कि उन पर कार्रवाई हुई।

आखिरी संदेश का दर्द.....


मंसूर ने मौत से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उन्होंने साफ-साफ दो थाना प्रभारियों के नाम लिए… जयनगर थानेदार और डोमचांच थानेदार। उनका आरोप था कि इन्हीं अधिकारियों के दबाव और झूठे कारणों से उन्हें निलंबित कराया गया। वीडियो में मंसूर की आवाज़ टूटी हुई थी, लेकिन शब्द बेहद साफ थे… “मेरी मौत के जिम्मेदार यही दोनों होंगे।”



पुलिस लाइन में पसरा सन्नाटा.....


जैसे ही मंसूर की मौत की खबर बैरक में पहुंची, साथी जवानों की आंखें भर आईं। कई साथी चुपचाप दीवार से टिके रहे। यह वही जवान थे, जिनके साथ मंसूर ने वक्त गुजारा था। लेकिन अब सवाल उनके दिल में भी उठ रहे हैं कि अगर शिकायतें थीं, तो क्या सुधार की कोशिशें की गईं? क्या विभागीय कार्रवाई के साथ मनोवैज्ञानिक सहारा भी जरूरी नहीं था?

क्या बोल डीएसपी…....


मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह का कहना है कि मंसूर आलम पर गंभीर शिकायतें थीं। जांच में यह पाया गया था कि वे शराब पीकर ड्यूटी करते थे और लापरवाही बरतते थे। इसी कारण उन्हें निलंबित किया गया था। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या और लगाए गए आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.