Publish Date: Fri, 20 Sep 2024 19:58 PM (IST)
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के बाराद्वारी में व्यापारी से नोटों से भरा बैग लूटने के मामले में शहर की पुलिस टीम ने 2.22 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी बदमाश सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पूरे मामले का खुलासा आज सिटी एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से संवाददाता सम्मेलन में किया गया. ड्राई फ्रूट व्यापारी मनोज अग्रवाल के साथ 9 सितंबर को घटना घटी थी. घटना के दिन वे कर्मचारी के साथ बाइक पर बैठकर अपने घर जा रहे थे. इस बीच ही रास्ते में बाराद्वारी में घटना घटी थी. तीन बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया था. पूरे मामले में जांच टीम ने दुकान का कर्मचारी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. उसके माध्यम से ही घटना का उद्भेदन हो गया. इसके बाद पुलिस ने बारी-बारी से कड़ी को खोला और मामले में पांच आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह धोबीघाट निवासी भोइला उर्फ अभिषेक कुमार, सिदगोड़ा ग्वावा बस्ती का बाबु उर्फ प्रसाद पात्रो, भुइयांडीह धोबी घाट का नीरज कुमार उर्फ टकलू, भुइयांडीह कान्हू भट्ठा का अखिलेश कुमार बोसा और भुइयांडीह पटेल नगर का राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों क पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, 7 मोबाइल, 3 बाइक और 2.22 लाख रुपये बरामद किया गया है. पूरे मामले का उद्भेदन में छापेमारी टीम में डीएसपी मुख्यालय वन भोला प्रसाद सिंह, सीतारामडेरा थाना प्रभारी बिनय प्रसाद, एसआई सूरज कुमर, संजीव कुमार, राजेश कुमार, एएसआई बाबुजी मुर्मू आदि शामिल थे.
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.