BREAKING : तुरियाबेड़ा में फायरिंग मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन दो आरोपी तीन हथियार के साथ गिरफ्तार.... देखें VIDEO


Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 14:35 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में स्थित शिव मंदिर के पास 29 मार्च को लवकुश कुशवाहा पर फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने साल 2022 में दर्ज एक मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए लवकुश कुशवाहा पर गोली चलाई थी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम हैं – विश्वजीत सिंह उर्फ राकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू। दोनों उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के निवासी हैं।

दोनों के पास से तीन हथियार हुए बरामद
विश्वजीत सिंह के पास से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और राहुल सिंह उर्फ छोटू के पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दोनों बदमाश इलाके में गैंग बना कर संगठित तौर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने छापामारी कर किया गिरफ्तार
पुलिस ने 1 अप्रैल को सूचना मिलने के बाद डीडब्ल्यूपीएस स्कूल के पास छापामारी की। वहां दो बदमाश मोटरसाइकिल पर पिस्तौल लेकर घूम रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्तौल और कट्टा बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने कबूल किया कि उन्होंने लवकुश कुशवाहा पर 29 मार्च को फायरिंग की थी ताकि 2022 के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा सके। दोनों बदमाशों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.