BREAKING : टेल्को के मिश्रा बगान में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, बाइक/कार सवार अपराधियों ने दागीं तीन गोलियां, जमीन विवाद से जुड़ रहा मामला.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 09 May 2026 10:14 AM (IST)


 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को स्थित मिश्रा बगान इलाके में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना रात करीब 8 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो अपराधी वाहन से पहुंचे और अचानक तीन राउंड गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

हालांकि इस फायरिंग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मिश्रा बगान इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में दबंगई दिखाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिस स्थान पर फायरिंग हुई, उसके समीप ही झामुमो का कार्यालय भी मौजूद है, जिससे घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.