Publish Date: Sat, 03 May 2025 09:58 AM (IST)
जब पूरी दुनिया पहलगाम में हुए दरिंदगी भरे आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत पर भारत के साथ खड़ी है, तब पाकिस्तान ने एक बार फिर वही पुराना पैंतरा अपनाया है-'मुस्लिम भाईचारे' की दुहाई देकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को घेरने की कोशिश. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब, UAE और कुवैत के राजदूतों से मुलाकात कर भारत पर 'तनाव कम करने' का दबाव बनाने की गुहार लगाई है। मतलब ये कि हमला कोई और करे, खून बहाए पाकिस्तान से जुड़े आतंकी, और जब जवाब की बारी आए तो शांति, संयम और कूटनीति की बात करने लगें।
भारत को 'सबूत' दो, हम जांच करवाएंगे.....?
शरीफ बार-बार कह रहे हैं कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं, और वो एक 'तटस्थ अंतरराष्ट्रीय जांच' के लिए तैयार हैं। भाईसाहब, सवाल ये है-क्या लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF जैसे संगठनों के पाकिस्तान में ठिकाने नहीं हैं? जिन आतंकियों ने हमला किया, उनके वीडियो, बयान और नेटवर्क सबके सब आपके देश से ही जुड़े हुए हैं।
सऊदी, कतर और कुवैत का रोल: क्या पाकिस्तान की बात सुनी जाएगी.....?
सच तो ये है कि इन देशों ने सिर्फ 'शांति बनाए रखने' की रटी-रटाई लाइन दोहराई है। ना भारत की आलोचना की, ना पाकिस्तान का समर्थन। यानि पाकिस्तान की कोशिश धरी की धरी रह गई।
चीन भी आया मैदान में......
चीनी राजदूत ने शरीफ से मुलाकात की लेकिन, कोई ठोस बयान नहीं आया। सिर्फ इतना कि 'दोनों पक्ष संयम बरतें'। मतलब साफ है-पाकिस्तान के पास कोई ठोस समर्थन नहीं बचा।
भारत क्या कर रहा है.....?
भारत एक-एक करके ट्रेड फैसिलिटी रद्द कर रहा है। डिजिटल स्ट्राइक कर रहा है (पाक चैनल्स और नेताओं के अकाउंट बंद)। राजनयिक स्तर पर सबूत साझा कर रहा है। और, सबसे अहम-स्ट्रैटजिक जवाब की तैयारी में जुटा है।
पाकिस्तान की ये 'डिप्लोमेसी' नहीं, हताशा है......
पाकिस्तान जानता है कि इस बार मामला गंभीर है। भारत अब 'जवाब दो' मोड में है, न कि सिर्फ 'निंदा करो' मोड में। मुस्लिम देशों को घसीटना इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग पड़ गया है। अब सवाल ये है-भारत जवाब कब और कैसे देगा?
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.