BREAKING : बाइक सवार बदमाशों का तांडव, उपमुखिया पति व भाजपा नेता तारापद महतो की गोली मारकर हत्या


Publish Date: Tue, 13 Jan 2026 11:33 AM (IST)


 

गालूडीह (जमशेदपुर) : गालूडीह थाना क्षेत्र के प्रज्ञा केंद्र में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक से आए नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर भाजपा नेता तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने बेहद नजदीक से फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तारापद महतो उल्दा पंचायत की उप मुखिया के पति थे। वे रोज की तरह प्रज्ञा केंद्र में मौजूद थे, तभी नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे और सिर व कनपटी में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, जिसमें अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक का कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था, जिसे हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

ग्रामीणों ने शव उठाने से पहले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस जघन्य हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.