Publish Date: Sat, 18 Jan 2025 08:56 AM (IST)
जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा गांव स्थित मदनकोचा टोला से सटे जंगल में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा. इसके बाद क्षेत्र में बाघ के होने की आशंका में आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गये. उक्त बछड़ा नामोशोल के किसान कैलाश मुर्मू का बताया जा रहा है. हालांकि, वनरक्षी अभिलाष महतो ने बताया कि वन क्षेत्र में बाघ नहीं है. लकड़बग्घा ने बछड़े का शिकार किया है. बाघ आने की खबर में सच्चाई नहीं है. वन एवं पर्यावरण समिति के अध्यक्ष पुष्पा महतो ने बताया सिंहपुरा के मदनकोचा जंगल क्षेत्र में बाघ नहीं है।
ऐसे में क्षेत्र के जन मानस भ्रम में न रहें जंगल में बाघ की आने आशंका में शुक्रवार को सिंहपुरा हाट में कम संख्या में लोग दिखे. ज्ञात हो कि बीते दिनों ओडिशा के शिमलपाल टाइगर रिजर्व से एक बाघिन भागकर गुड़ाबांदा में पहुंच गयी थी. इसके बाद एक सप्ताह तक आसपास के गांवों के लोर दहशत में थे. हालांकि, उक्त बाघिन बंगाल के बांकुड़ा से पकड़ी गयी. अब भी गुड़ाबांदा क्षेत्र में लोगों के मन से बाघ का भय कम नहीं हुआ है. शुक्रवार को मदनकोचा टोला वन क्षेत्र में बछड़े का शव मिलने से ग्रामीण फिर डर गये।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.