BREAKING : अब सिंघाड़ा व जलेबी भी वार्निंग "WARNING" के साथ मिलेगा, देशवासियों को फिट रखने के लिए प्रधानमंत्री की मुहिम


Publish Date: Tue, 15 Jul 2025 09:28 AM (IST)


 

नई दिल्ली : अब वो दिन दूर नहीं जब चाय के साथ खाया जाने वाला समोसा, गुलाब जामुन, या जलेबी आपको सिर्फ स्वाद ही नहीं, स्वास्थ्य की चेतावनी भी देगा। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए देशभर के केंद्रीय संस्थानों में ‘ऑयल एंड शुगर वॉर्निंग बोर्ड्स’ लगाने का निर्देश दिया है। यह कदम AIIMS नागपुर समेत तमाम संस्थानों में लागू किया जा रहा है, जो जंक फूड को तंबाकू जैसी गंभीर चेतावनी की श्रेणी में लाने की शुरुआत मानी जा रही है।


शुगर और फैट - नए ‘तंबाकू’!

AIIMS नागपुर के अधिकारियों के मुताबिक, अब संस्थानों के कैफेटेरिया और सार्वजनिक जगहों पर खास सावधानी बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड्स पर नाश्ते में छिपे फैट और शुगर की मात्रा को उजागर किया जाएगा। लड्डू, वड़ा पाव, पकौड़े, गुलाब जामुन जैसे फूड आइटम भी जांच के दायरे में होंगे।


कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया, नागपुर के अध्यक्ष डॉ. अमर आमले ने कहा.... “शुगर और ट्रांस फैट अब नए तंबाकू हैं। लोगों को जानने का हक है कि वे क्या खा रहे हैं।”


भारत में मोटापे की बिगड़ती तस्वीर....

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2050 तक 44.9 करोड़ लोग मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त होंगे।

फिलहाल हर 5 में से 1 शहरी वयस्क ओवरवेट है।

बच्चों में बढ़ता मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी सरकार के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है।


वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि “हम किसी पर खाने की रोक नहीं लगा रहे। लेकिन अगर लोगों को पता चले कि एक गुलाब जामुन में 5 चम्मच चीनी है, तो वे सोच-समझकर खाएंगे।” यह पहल डायबिटीज, हृदय रोग, और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के खिलाफ एक राष्ट्रीय स्तर का प्रयास है।


कैसा होगा यह वॉर्निंग बोर्ड?.....


बोर्ड पर कुछ इस तरह के मैसेज लिखे होंगे:

“इस पकवान में छिपा है मीठा खतरा!”

“समझदारी से खाएं, आपके भविष्य का शरीर आपका आभारी रहेगा।”

नागपुर इस पहल को अपनाने वाला पहला शहर बन गया है, लेकिन जल्द ही इसे देशभर में फैलाया जा सकता है

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.