BREAKING : अब "गया" नहीं बोलना होगा "गया जी" बिहार के गया का बदल गया नाम, जानिए


Publish Date: Sat, 17 May 2025 17:57 PM (IST)


 

गया : बिहार के गया जिले का नाम अब बदल गया है, इसकी नई पहचान अब 'गया जी' के रूप में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में इस पर मोहर लगाई है. कैबिनेट की बैठक में गया जिले का नाम बदलने के बाद गया वासियों में काफी खुशी है. स्थनीय लोगों का कहना है कि पुराने जमाने से गया का नाम गया जी के तौर पर चलन में था, लेकिन अब विधिवत तौर पर कैबिनेट की बैठक में इसका पारित होना एक बड़ी बात है.

कैबिनेट में गया जी के नाम पर लगी मुहर....


शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले का नाम गया जी के तौर पर स्वीकृत कर दिया. जिले का नाम गया जी करने को लेकर लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है. लोगों का कहना है, कि गयाजी नाम होने से यहां के पौराणिक और धार्मिक अध्याय को पूरे विश्व में और प्रसिद्ध मिलेगी।


पूरे भारत में इसे कहते थे गया जी......


गया के रहने वाले राणा रणजीत सिंह का कहना है कि गया जी नाम का चलन पुराने जमाने से है. देश के तकरीबन सभी राज्यों से आने वाले लोग इसे 'गया जी' ही बोलते हैं. वो स्थानीय लोग ही सिर्फ गया बोलते हैं लेकिन भारत के अन्य राज्यों में ये गया जी नाम से प्रचलित हैं.

गया का काफी पुराना है इतिहास.....


आगे राणा रणजीत ने बताया कि पौराणिक कथाओं में मौजूद गयासुर राक्षस के नाम पर इस शहर का नाम गया लरखा गया था. यहां भगवान विष्णु ने गदाधर रूप में प्रकट होकर गयासुर के शरीर पर अपना दाहिना पैर रखा, जिससे गयासुर स्थिर हो गया. इसके बाद, गयासुर ने वरदान मांगा कि इस स्थान पर स्नान, तर्पण, दान-पुण्य करने और भगवान का दर्शन करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी. गयासुर ने यह भी कहा कि यह तीर्थ उसके नाम से प्रसिद्ध हो।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.